NEWS7AIR

भारतीय वुडबॉल टीम में चयन होने पर देव पूजन ठाकुर को निपु सिंह ने किया सम्मानित

Ranchi: राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री निपु सिंह ने भारतीय वुडबॉल टीम में चयन होने पर रांची के देव पूजन ठाकुर को मोराबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में फूलों का माला पहनाकर और विवेकानंद का पुस्तक देकर सम्मानित किया ।

इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि झारखंड के लिए गौरव की बात है की रांची के सुकुरहुटू गांव से एक गरीब लड़का भारतीय वुडबॉल टीम में पूरे देश में 12 सदस्य टीम में अपना जगह बनाई और उन्होंने कहा कि थाईलैंड में 8 से 12 सितंबर के बीच टूर्नामेंट होगा उसमें रांची के देव पूजन ठाकुर भाग लेंगे यह हमारे राज्य के लिए गौरव की बात है और सिंह ने और कहा कि झारखंड के खिलाड़ी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे नहीं बढ़ पाते हैं सरकार इस पर ध्यान दें इस मौके पर राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका गौतम पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानुज सिंह और समाजसेवी सह लेखक मिथिलेश पांडे ने बधाई दी और देव पूजन ठाकुर के उज्जवल भविष्य की कामना की।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.