रांची : माननीय झालसा के निर्देश पर, माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष श्री दिवाकर पांडे के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के द्वारा 41 लीगल लिटरेसी क्लब का पुनर्गठन किया गया है।
किन किन स्थानों में किया पुनर्गठन
कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, अनगड़ा, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, बेड़ो, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, बुण्डू, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, बुढ़मू, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, चान्हो, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कांके, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, लापूंग, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, माण्डर, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, नामकूम, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, ओरमांझी, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सिल्ली, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सोनाहातू, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, तमाड़, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, एस.एस.+2 हाई स्कूल, बेड़ो, रांची। सी.एम. स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बरियातू, ए.एस.टी.भी.एस डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बरियातू, रांची। राजकीय +2 उच्च विद्यालय, सोसई, मांडर रांची, उच्च विद्यालय प्रेम मंजरी, रातू, रांची। छोटानागपुर राजकीय +2 उच्च विद्यालय, रातू रांची। प्रोजेक्ट बालिका +2 उच्च विद्यालय टांगर बसली, मांडर, रांची। राजकीय +2 उच्च विद्यालय बोरेया रांची, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, सिल्ली, रांची। एस.एस. डोरण्डा+2 बालिका विद्यालय, रांची। टी.वी.एस. सी.एम. एक्सीलेंस विद्यालय, जगन्नाथपुर, रांची। बाल कृष्णा + 2 उच्च विद्यालय, रांची। के.बी. गर्ल्स स्कूल, रातू रोड, रांची। राजकीय अनुसूचित जाती आवासीय विद्यालय, कामड़े, रांची। राजकीय ओबीसी बालिका +2 आवासीय उच्च विद्यालय, जेल रोड, रांची, संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय, मांडर, रांची, आशा शिशु मंदिर नया भूसूर, नामकुम, रांची। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची। जवाहर विद्या मंदिर श्यामली, रांची, राम लखन सिंह यादव उच्च विद्यालय, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची, संतोष बी.एड कॉलेज, बालसिरिंग, तुपुदाना, रांची आद नाम शामिल है।
लीगल लिटरेसी क्लब के फायदे
ज्ञात हो कि उक्त लिगल लिट्रेसी क्लब का गठन हो जाने के बाद स्कूल में पढ़ रहे बच्चे-बच्चियों को विधि की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त होंगी। उन्हें डालसा के द्वारा संविधान के अधिकार और मूल कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी जायेगी। यह भी ज्ञात हो कि पूर्व में भी डालसा के समर्पित पीएलवी व अधिवक्ताओं के द्वारा बच्चों को विधि की जानकारी दी जा रही थी।