NEWS7AIR

झारखंड बालक खो-खो टीम ने नई दिल्ली में आयोजित द्वितीय फेडरेशन कप प्रतियोगिता में आज कांस्य पदक प्राप्त कर इतिहास रचा

Ranchi: झारखंड बालक सुपर स्पीड खो-खो टीम ने द्वितीय फेडरेशन कप प्रतियोगिता में आज पालम, नई दिल्ली में कांस्य पदक प्राप्त कर इतिहास रचा। फेडरेशन कप पालम ,नई दिल्ली में दिनांक 27 जून से 29 जून तक आयोजित हुई।

यह प्रतियोगिता सुपर स्पीड खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में माॅ गंगा विद्यालय पालम, नई दिल्ली के प्रांगण में मैट पर आयोजित की गई थी। तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए झारखंड बालक खो-खो टीम ने कड़े संघर्षपूर्ण मैच में नई दिल्ली को 17-15 अंकों से पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त कर चमचमाता हुआ ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

झारखण्ड टीम की ओर से कप्तान शिवम नायक,उपकप्तान सन्नी कुमार, अभिषेक उरांव, शिवा कुमार, आकाश कुमार, रोहण कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।

टीम के शानदार प्रदर्शन पर झारखण्ड टीम के चीफ डी मिशन सह झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो एसोसिएशन के महासचिव विवेक कुमार ,झारखंड राज्य खो-खो संघ के अध्यक्ष अजय झा,कोषाध्यक्ष सहजाद कुरैशी, संयुक्त सचिव नीतेश कुमार साहु, संरक्षक सजल बनर्जी , कार्यकारी अध्यक्ष भरत कुमार, वरीय उपाध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, उपाध्यक्ष अखिलेश्वर उपाध्याय, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, संयुक्त सचिव चन्द्र कान्त लाल,संयुक्त सचिव कुश साहु ,निखिल कुमार, अभिषेक कुमार, दिव्या रानी एवं अन्य सदस्य ने फेडरेशन कप में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर झारखंड टीम के सभी सदस्यों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाए दी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.