सरकार बनते ही इंडी गठबंधन के लोग कमाने में लग जाते हैं: बाबूलाल मरांडी
कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार झारखंडियों की विरोधी है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है। यह सरकार झारखंड की विरोधी है। झारखंडियों की विरोधी है। विकास की भी विरोधी है। कांग्रेस पार्टी ने देश में वर्षों तक राज किया। उसने कभी भी गांव और ग्रामीणों की चिंता नहीं की। गांव में सड़क नहीं बनाई। घरों में बिजली नहीं थी। खाने के बिना लोग भूखों मरते थे। जब भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनी। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने, तब देश के साथ-साथ इस प्रदेश में भी विकास का काम हुआ है। गांव तक सड़क पहुंची। नदी नाला में पुल पुलिया बना। घर घर में बिजली पहुंची। आज कोई गरीब भूखे नहीं सोता है, क्योंकि गरीबों को मुफ्त में हर महीने राशन दिया जा रहा है। गरीबों को घर भी उपलब्ध कराया गया है। सरकार बनते ही इंडी गठबंधन के लोग कमाने में लग जाते हैं।
कमाने में तो सब लग जाते है, लेकिन उनका क्या जो झारखंड के CGL फॉर्म को 6 साल से भर कर इंतजार कर रहे है।