रांची: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में झारखंड की चार सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर सोमवार को हुए मतदान में शाम 5 बजे तक औसतन 63.14% मतदान हुआ।
जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें खूंटी, सिंहभूम, लोहरदगा और पलामू शामिल हैं. इन चारों लोकसभा क्षेत्रों में क्रमश: 65.82%, 66.11%, 62.60% और 59.99% मतदान हुआ।
चार लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 64,58,036 जिनमे पुरुष मतदाता 32,38,955, महिला मतदाता 32,19,039, फर्स्ट टाइम वोटर – 2,48,767 एवं 100 से ज्यादा उम्र वाले वोटर 481 हैं। पोलिंग स्टेशन – 7595 पर मतदान कर्मी – 30380 चुनाव कार्य में डटे हैं।
Good news