NEWS7AIR

ऑपरेशन सिन्दूर को सफल बनाने वाली महिला सैनिक अधिकारी पर गलत टिपण्णी से  ‘ऐपवा’ और ‘आइसा’ नाराज़ 

रांची: ऑपरेशन सिन्दूर को सफल बनाने वाली महिला सैनिक अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर गलत भाजपा के मंत्री विजय शाह द्वारा किये गए गलत टिप्पणी से  नाराज़ ‘ऐपवा’ और ‘आइसा’ ने राजधानी रांची में प्रदर्शन किया। 

महिलाओं के इस बात पर नाराज़गी जाहिर कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के एफआईआर दर्ज करने के आदेश और सुप्रीम कोर्ट के द्वारा विजय शाह की अर्जी खारिज करने के बावजूद अभी तक विजय शाह मंत्री पद पर भी बने हुए हैं और उनकी गिरफ्तारी भी नहीं हुई है।  महिलाओं ने कहा कि  यह देश के लिए शर्म की बात है कि अभी तक विजय शाह पर देशद्रोह का मामला दर्ज नहीं हुआ। 
 
महिलाओं का मानना था  कि भाजपा की आईटी सेल  लगातार ट्रोलिंग में भद्दी और गंदी भाषा का इस्तेमाल करती रही है।  उन्होंने के बताया कि ठीक इसी तरह कुछ दिन पहले शाहिद की पत्नी हिमांशी के ऊपर भी ट्रोलिंग के द्वारा  का उनको धमकी दी गई जो कि इस देश में बोलने की आजादी पर बहुत बड़ा हमला है और इस तरह के ट्रोलिंग पर भी संज्ञान लेना चाहिए ।

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से

ऐति तिर्की, सुषमा गाड़ी ,गीता तिर्की ,सुमि उरांव ,अनीता देवी कंचन उरांव, बुधन कुजूर ,चन्दो कुजूर मेदिनी कुजूर, नंदिता भट्टाचार्य , समर सिन्हा, विजय कुमार, सोहेल अंसारी, निखिल कुमार, सोनाली केवट, अनुराग राॅय, सत्य प्रकाश, सूरज सिंह मोहन दत्ता, रवींद्र राम, रमेश रवि, शेख शहदुल जी ,सहित कई साथी शामिल हुए!

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.