NEWS7AIR

कांग्रेस भवन से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा

हम चाहते हैं कि आतंकवाद और आतंकवादी समाप्त हो: डॉ इरफान अंसारी

रांची: भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों और पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई के समर्थन में सशस्त्र सैन्य बल का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश के नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा कांग्रेस भवन से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाली गई।

देश का मस्तक विश्व मे ऊंँचा बनाए रखने के लिए भारतीय सेना पर हमें गर्व है:केशव महतो कमलेश

इस अवसर पर केशव महतो कमलेश ने कहा कि हमारे देश का मस्तक विश्व मे ऊंँचा बनाए रखने के लिए भारतीय सेना पर हमें गर्व है। पहलगाम में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेने के लिए सैनिकों ने पाकिस्तान के अंदर स्थित आतंकी ठिकानों को जिस तरह ध्वस्त किया है वह अनुकरणीय है*आतंकवाद को प्रऋय देने वाले देश या व्यक्ति के खिलाफ किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई के हम समर्थक है। पूरे देश की जनता सेना के साथ खड़ी है। आतंकवाद को नेसत्नाबूद करने में सरकार के हर निर्णय में सरकार के साथ हैं। देश पर जब संकट का दौर आया तब भारतीय सेना ने अपने साहस और शौर्य से देश पर मंडराते खतरे को दूर किया। आज भी भारतीय सेना संयम के साथ पाकिस्तानी सेना को जवाब दे रही है।भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था,लेकिन पाकिस्तान द्वारा नागरिक इलाकों पर हमला किया जा रहा है जो उनकी कायरता का प्रतीक है। शहीद सैनिकों नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

भारतीय सेना की कार्रवाई से देशवासियों के बीच उत्साह का माहौल है: डॉ रामेश्वर उरांव

पूर्व मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि भारतीय सेना की कार्रवाई से देशवासियों के बीच उत्साह का माहौल है और तिरंगा यात्रा के सेना के साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने की है। भारतीय सेना ने हमेशा से अपने शौर्य और साहस के द्वारा पूरी दुनिया में अपनी एक पहचान कायम की है, इस नाजुक मौके पर देश का हर नागरिक पुरिया गुप्ता के साथ सेना के साथ खड़ा है।

हम चाहते हैं कि आतंकवाद और आतंकवादी समाप्त हो:डॉ इरफान अंसारी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि हम देश और सेना के साथ हैं बिना किसी भेदभाव के, कांग्रेस हमेशा से देश के साथ रही है। देश के सम्मान में सेना के मनोबल को ऊंचा रखने के लिए तिरंगे कि शान में हमने यह तिरंगा यात्रा निकाला है। हम चाहते हैं कि आतंकवाद और आतंकवादी समाप्त हो।

सैनिक बधाई के पात्र हैं जो तमाम खतरों के बावजूद दृढ़ता के साथ खड़े हैं:दीपिका पांडे सिंह

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा सैनिकों को साथ और समर्थन देने के लिए निकला गया है। यह सैनिकों को सम्मान देने का माध्यम है जिस मजबूती से वह देश के लिए लड़ रहे हैं उसके लिए पूरा देश साथ खड़ा है। जिन सैनिकों या आम नागरिकों की शहादत हो गई है हम उन्हें नमन करते हैं,वह सैनिक बधाई के पात्र हैं जो तमाम खतरों के बावजूद दृढ़ता के साथ खड़े हैं।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार बलमुचु पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोधकांत सहाय, ममता देवी, जयशंकर पाठक संजय लाल पासवान राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम ज्योति मथारू राकेश सिन्हा सतीश पॉल मुंजनी अमूल्य नीरज खलको,सुरेंद्र सिंह ,बिनय सिन्हा दीपू ,राजेश गुप्ता आलोक दुबे,कुमार राजा ,डॉ राकेश किरण महतो ,किशोर शाहदेव,अमरेंद्र सिंह,सोनाल शांति,कमल ठाकुर,एम तौसीफ,यशस्विनी सहाय,कुमार राजा,अभिलाष साहू,राजन वर्मा,सत्यनारण सिंह,जितेंद्र त्रिवेदी ,सूर्यकांत शुक्ला, जगदीश साहू,मनोज कुमार ,निरंजन पासवान रश्मि पिंगुआ,राजेश चंद्र राजू,सहित सेकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.