खेलों इंडिया यूथ गेम्स के तहत मलखंब खेल का प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन झारखंड टीम के खिलाड़ियों द्वारा पोल पिरामिड का निर्माण किया
Ranchi: खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार एवं झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के तत्वाधान में आठ दिवसीय खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत झारखंड मलखंब टीम का प्रशिक्षण शिविर बी.एस.पी.उच्च विद्यालय, सेक्टर-2,धुर्वा ,राँची में आयोजित हो रहा है।
प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन झारखंड टीम के बालक-बालिका द्वारा कई आकर्षक पिरामिड का निर्माण किया गया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए सभी खिलाड़ियों को पोल मलखंब, रोप मलखंब, हैंगिंग मलखंब और पिरामिड निर्माण का अभ्यास कराया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में झारखंड के मुख्य प्रशिक्षक अजय झा ने नये नये कौशल्य का अभ्यास कराया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर के दौरान सहायक प्रशिक्षक निखिल कुमार, दिव्या कुमारी एवं शुभम सिंह का अहम योगदान दे रहें हैं।
झारखंड बालक-बालिका मलखंब टीम की घोषणा खेलों इंडिया यूथ गेम्स झारखंड के नोडल पदाधिकारी सह जिला खेल पदाधिकारी, चतरा श्री तुषार राय एवं झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव डाॅo अजय झा ने संयुक्त रूप से किया। झारखंड मलखंब टीम खेलों इंडिया यूथ गेम्स-2025 में खेलने के लिए 3 मई को राँची से गया ( बिहार ) के लिए प्रस्थान करेगी। गया में यह प्रतियोगिता 5 मई से 8 मई तक आयोजित होगी।
झारखंड बालक-बालिका मलखंब टीम इस प्रकार है:-
बालक वर्ग:- रोहण कुमार (कप्तान),
आर्यन महतो (उपकप्तान) ,सत्यवीर कुमार दास, रणवीर कुमार दास,संदीप कुमार गोप, बिबेक गोराई ।
प्रशिक्षक:- निखिल कुमार
बालिका वर्ग:- अमिका कुमारी (कप्तान) , हंसिका कुमारी (उपकप्तान) , अन्नु कुमारी, लवली कुमारी, गुड़िया कुमारी, अनुराधा कुमारी।
प्रशिक्षक:- दिव्या कुमारी
टीम प्रबन्धक:- शुभम सिंह