NEWS7AIR

श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा राँची द्वारा निःशुल्क प्याऊ सेवा का शुभारम्भ

Ranchi: श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा द्वारा शुक्रवार को किशोर गंज चौक, प्रीति स्वीट्स के बगल में एवं अशोक नगर, आई. डी. बी. आई. बैंक (अरगोड़ा शाखा) के बगल में निःशुल्क प्याऊ सेवा का शुभारंभ किया गया।

इन निःशुल्क प्याऊ के माध्यम से इस भीषण गर्मी में लोगों के पीने के लिए स्वछ एवं शीतल जल की व्यवस्था की गई। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस निःशुल्क प्याऊ सेवा को ग्रीष्म ऋतु के समाप्ति तक रोजाना चलाया जाएगा एवं लोगों को निशुल्क पीने का जल उपलब्ध कराया जायेगा।

कार्यक्रम की शुरुवात विधिवत पूजन एवं आरती कर के किया गया। तत्पश्यात प्याऊ को लोगों के सेवा हेतु सुपुर्द किया गया कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा राँची की ओर से लगभग 20 लोग शामिल हुए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.