NEWS7AIR

संविधान की रक्षा का संकल्प और बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि: झारखंड कांग्रेस की ऐतिहासिक मानव श्रृंखला

रांची, 14 अप्रैल — झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने आज बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राजधानी रांची में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक आयोजन कर संविधान की रक्षा का सशक्त और स्पष्ट संदेश देशभर में भेजा। यह आयोजन महज श्रद्धांजलि सभा नहीं रहा, बल्कि यह सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र की मूल आत्मा को पुनः स्मरण कराने वाला एक जागरण पर्व बन गया।

हजारों की संख्या में लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर बाबा साहब के विचारों के प्रति अपनी आस्था और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण और प्रतीकात्मक विशेषता यह रही कि संविधान की प्रति को बाबा साहब की प्रतिमा से उठाकर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा तक ले जाया गया—मानो बाबा साहब ने संविधान राष्ट्र को सौंपते हुए इतिहास को फिर से जीवंत कर दिया हो।

इस अद्वितीय आयोजन का नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रभारी के. राजू और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव,उपनेता राजेश कच्छप,कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक डाॅ रामेश्वर उराँव,सुरेश बैठा,ममता देवी,भूषण बाड़ा,पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव,डाॅ राजेश गुप्ता,अजय नाथ शाहदेव,विनय सिन्हा दीपू,अभिलाष साहू,शहजादा अनवर,जलेश्वर महतो,बंधू तिर्की,कुमार गौरव,रवीन्द्र सिंह,केदार पासवान,गुंजन सिंह,प्रदीप कुमार बलमुचू,राजेश ठाकुर,अभिषेक साहू,संजीत यादव,अजय सिंह,फिरोज रिजवी मुन्ना,पाण्डेय,शमशेर आलम,राजीव रंजन प्रसाद,भीम कुमार,सोरेन राम सहित कई वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे।

सभा का संचालन रांची नगर कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष डाॅ कुमार राजा ने किया। तथा धन्यवाद ज्ञापन रांची जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉक्टर राकेश किरण महतो ने किया।

मानव श्रृंखला के उपरान्त अंबेडकर चौक पर आम सभा आयोजित की गई।जिसमें हजारों कांग्रेस जनों ने भाग लिया।

सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड कांग्रेस प्रभारी के.राजू ने कहा

“बाबा साहब ने कांग्रेस पार्टी के सदस्य रहते हुए संविधान रचा। यह संविधान केवल दलितों का नहीं, बल्कि हर वंचित, ओबीसी, महिला और कमजोर वर्ग की आवाज है।”

उन्होंने यह भी कहा, “आज यह आयोजन एक आयोजन मात्र नहीं बल्कि जन-जागरण का आंदोलन बन गया है।के.राजू ने कहा संविधान सभी को समानता के लिए हक देते हैं लेकिन आरएसएस जो मनुस्मृति को आगे लाने की कोशिश करती है,वर्ण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कम करती है, आज देश में दो विचारधारा है एक मनुस्मॄति मानने वाला और दूसरा संविधान को मानने वाला। पिछले 10 वर्षों से हम देख रहे हैं कि किस प्रकार भाजपा संविधान पर आक्रमण करने की कोशिश कर रही है उस आक्रमण को रोकना है। संविधान के रास्ते पर देश को आगे ले जाना है और बाबा साहेब के आदर्शों को स्थापित करना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अपने ओजस्वी भाषण में कहा यह केवल एक श्रद्धांजलि सभा नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की आत्मा को जीवित रखने का आह्वान है। बाबा साहब ने हमें जो अधिकार और सम्मान दिया है, उसे कोई भी ताकत छीन नहीं सकती। कांग्रेस पार्टी हर मोर्चे पर संविधान की रक्षा के लिए तैयार है। केशव महतो कमलेश ने कहा आज का आयोजन सिद्ध करता है कि झारखंड की धरती बाबा साहेब के विचारों के लिए समर्पित है,संविधान की रक्षा एवं आंदोलन बन चुका है और आंदोलन जन जन तक पहुंचना चाहिए उन्होंने कार्यकर्ताओं के अनुशासन और सहभागिता के प्रतियोगिता की राशि की जनता ने लोकतंत्र की ताकत को सड़कों पर सरकार किया

शिल्पी नेहा तिर्की ने सभा को संबोधित करते हुए कहा,आज केवल जयंती नहीं, बल्कि बाबा साहब की विचारधारा को आत्मसात कर संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध होने का दिन है। शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो—यही बाबा साहब का मूल मंत्र है।”उन्होंने यह भी जोड़ा कि “आज वे लोग भी ‘जय भीम’ के नारे लगा रहे हैं, जिन्होंने बाबा साहब को नज़रअंदाज़ किया।”

विधायक अंबा प्रसाद ने बाबा साहब को सामाजिक क्रांति का अग्रदूत बताते हुए कहा संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है, यह समता और समानता की नींव है, जिसे केंद्र सरकार कमजोर करने की कोशिश कर रही है, और कांग्रेस इसका डटकर विरोध कर रही है।”

विधायक दल नेता प्रदीप यादव ने अपने जोशीले संबोधन में कहा जो ताकतें संविधान को तोड़-मरोड़कर अपनी सत्ता की भूख मिटाना चाहती हैं, उनके खिलाफ राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की लड़ाई निर्णायक होगी।

कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने कहा संविधान पर मंडरा रहे खतरों के बीच इस प्रकार का आयोजन एक संदेश है कि देश की जनता अब जाग चुकी है और अपने अधिकारों के लिए सजग है, उन्होंने कहा कांग्रेस बाबा साहेब के विचारों की सच्ची वारिश है और उनके दिखाएं रास्ते पर चलकर हर चुनौती का सामना करेगी।

विधायक सुरेश बैठा ने कहा मानव श्रृंखला यह सिद्ध करती है कि झारखंड की जनता बाबा साहब के विचारों को सिर्फ स्मरण नहीं करती, बल्कि उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करती है। जब संविधान पर हमला होगा, तो कांग्रेस उसका सबसे बड़ा प्रहरी बनकर सामने आएगी। बाबा साहब का सपना तभी पूरा होगा जब हर नागरिक समान अधिकारों और सम्मान के साथ जीवन जिएगा।”

प्रदीप कुमार बलमुचू ने संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, और बाबा साहब के आदर्शों को बनाए रखने के लिए सामूहिक संकल्प की बात दुहराई।
यह आयोजन साबित करता है कि जब भी लोकतंत्र और संविधान पर संकट आता है, कांग्रेस सबसे आगे खड़ी होती है—बाबा साहब की विचारधारा के साथ, भारत की आत्मा के साथ।

कार्यक्रम की समाप्ति पर कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे एवं लाल किशोर नाथ शाहदेव ने आयोजन की भव्य सफलता के लिए समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “हम वर्षों से अंबेडकर चौक पर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते आ रहे हैं, लेकिन इस वर्ष का दृश्य अभूतपूर्व था। अंबेडकर चौक पर पहली बार ऐसा माहौल बना जो एक श्रद्धांजलि से आगे बढ़कर लोकतंत्र और संविधान के सम्मान का जनउत्सव बन गया। यह दृश्य झारखंड की राजनीतिक और सामाजिक चेतना का प्रतीक बन गया।”

दोनों नेताओं ने इस आयोजन को कांग्रेस की एकजुटता, विचारधारा के प्रति निष्ठा और जनता से जुड़ाव का प्रमाण बताया, और कहा कि आने वाले समय में यह ऊर्जा जन-जागरण के व्यापक आंदोलन का आधार बनेगी।

मानव श्रृंखला को सफल बनाने में अर्चना मिर्धा, विशाल सिंह,अनिकेत कुमार, अभिषेक साहू, सतीश पाल मुंजिनी, गजेंद्र सिंह, संतोष साहू, ओवैस अंसारी, इम्तियाज अली, निरंजन पासवान, आलोक तिवारी, जगदीश साहू,कामेश्वर गिरी,दीपक ओझा,संजय कुमार,विजय सिंह,रवीन्द्र वर्मा,मेंहुल दूबे का विशेष योगदान रहा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.