Ranchi: रांची पुलिस ने अनिल टाइगर की हत्या का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तारकिया है.मुख्य साजिशकर्ता देवब्रत नाथ शाहदेव और अभिषेक सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित कांके चौक पर बीते 26 जुलाई को भाजपा नेता अनिल टाइगर की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।रांची पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर लिया है.
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि बड़ा लाल स्ट्रीट किशोरगंज के रहने वाले देवव्रत नाथ शाहदेव ने कांके थाना क्षेत्र के गागी खटंगा गांव स्थित 10 एकड़ विवादित भूमि को लेकर भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या शूटर के माध्यम से कराई थी.
इस घटना को अंजाम देने में सात लोगों की भूमिका पाई गई है. जिनमें – देवव्रत नाथ शाहदेव, अभिषेक सिन्हा, रोहित वर्मा, अमन सिंह, जिशान अख्तर, मनीष, चौरसिया और अजय कुमार रजक शामिल है.
इनमें से चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिनमें – अमन सिंह, मनीष चौरसिया, जिशान अख्तर और अजय कुमार शामिल है. इस घटना में शामिल बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है.