रांची: चुनाव के महापर्व के अवसर पर झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के मानविकी और सामाजिक विज्ञान स्कूल और राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता सप्ताह के अंतिम दिन नुक्कड़ नाटक, घर- घर जागरुकता अभियान तथा ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया ।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया गया । मनातू गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में सिर्फ विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं का सहयोग ही नहीं अपितु स्थानीय लोगों का भी सहयोग और जबरदस्त उत्साह देखने को मिला ।
चौपाल के दौरान लोगों ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों और शोध छात्रों से कई सवाल पूछे । शिक्षकों और शोध छात्रों ने पूरे तत्परता के साथ उनके सवालों का जवाब दिया । इस पूरे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच मतदान के प्रति उदासीनता को दूर करना और उससे जुड़ी तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करना था ताकि लोग अपने मत के अधिकार की गंभीरता को समझ पाए ।
इस दौरान घर- घर मतदान जागरूकता अभियान का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को प्रेरित किया गया की वह घर से बाहर निकले और इस चुनाव के महापर्व में हिस्सा ले। इस मौके पर विश्वविद्यालय की और से डीन स्कूल वेलफेयर डॉ रत्नेश विष्वक्सेन, डॉ आलोक गुप्ता, डॉ अपर्णा , डॉ विभूति भूषण बिस्वास, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ कुलकर्णी सहित कई शिक्षक गण मौजूद थे । इस दौरान शोध छात्रों नितीश चन्द्र भानु , सुमित कुमार, कौशिकी कुमारी, सिद्धार्थ कुमार आदि की भूमिका सराहनीय रही ।