NEWS7AIR

खूंटी निवासी सुदान मुंडा वनवासी कल्याण केंद्र के प्रदेश अध्यक्ष बने

Ranchi: आज वनवासी कल्याण केंद्र की महासमिति बैठक रांची के वृंदावन कॉलोनी, चिरौंदी स्थित मुख्यालय में संपन्न हुई। बैठक में वनवासी कल्याण केंद्र की प्रांत कार्यकारिणी समिति के कार्यकाल का तीन वर्ष पूर्ण होने पर अगले सत्र के लिए पुनर्गठन किया गया। महासमिति ने सर्वसम्मति से सुदान मुंडा को प्रदेश अध्यक्ष चुना। उपाध्यक्ष सज्जन सर्राफ, राजेंद्र झुनझुनवाला, रीझु कच्छप, महामंत्री धनंजय सिंह, मंत्री विनीत लाल, कोषाध्यक्ष पवन मंत्री, इसके अलावा सदस्य अश्विनी मिश्रा, जगलाल पाहन, पूनम गुप्ता, विवेक भसीन, सुरा विरुलि, विजय चौधरी, उषा देवी, जयमंगल गुड़िया, नाथु गाड़ी, कल्पना गोयल, विशु खड़िया, लक्ष्मणसिंह मुंडा का चयन सर्वसहमति से हुआ। कार्यकारिणी में संगठन मंत्री देवनन्दन सिंह और सह संगठन मंत्री सुशील मरांडी पदेन पदाधिकारी रहेंगे। समिति की सभी संवैधानिक चुनावी प्रक्रिया को आर एस एस के क्षेत्र संघचालक देवब्रत पाहन ने निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में रहकर सम्पन्न करवाया।

नवनियुक्त अध्यक्ष सुदान मुंडा ने कहा कि हमें अगले तीन वर्षों में अपने जनजाति भाइयों के समक्ष जो वर्तमान में चुनौतियां है उनके समाधान के साथ सेवा कार्यों को यशस्वी बनाते हुए जनजाति बंधुओं के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ना है।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री अतुल जोग ने नई कार्यकारिणी समिति को जनजाति हित में मिलकर बढ़ चढ़ कर सेवा कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसके पूर्व बैठक में महामंत्री प्रतिवेदन, बजट, अंकेक्षित प्रतिवेदन, अंकेक्षक जे एन अग्रवाल एंड कंपनी की नियुक्ति इत्यादि के प्रस्ताव पारित किए गए।

इस अवसर पर प्रांत प्रचारक गोपाल जी, कृपा प्रसाद सिंह, वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अतुल जोग, सह संगठन मंत्री भगवन सहाय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री विनोद उपाध्याय, सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल अकांत, सुखी उरांव, ओमप्रकाश अग्रवाल, सोमा उरांव, संदीप उरांव, हिरेंद्र सिन्हा एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.