NEWS7AIR

ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (ऐक्टू ) का तीन दिवसीय सम्मेलन दिल्ली में सम्पन्न

शुभेंदु सेन सचिव चुने गए

ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (ऐक्टू ) का तीन दिवसीय 11वाँ राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली आईटीओ के प्यारेलाल भवन में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के अन्तिम सत्र में 228 सदस्यीय राष्ट्रीय परिषद का गठन किया गया। जिसमें 75 सदस्यीय केंद्रीय कार्यकारिणी कमिटी का निर्माण हुआ। इस बार पुनः वी शंकर राष्ट्रीय अध्यक्ष, एवं राजीव डिमरी महासचिव निर्वाचित हुए। झारखण्ड से 33 सदस्यीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों में

सचिव के पद पर शुभेंदु सेन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर भुवनेश्वर केवट, कृष्णा सी सिंह, हलधर महतो चुने गए।

ऐक्टू के राष्ट्रिय परिषद में झारखंड से विकास सिंह,गीता मंडल, बैजनाथ मिस्त्री, बालेश्वर गोप, मनोज कुशवाहा, बालेश्वर यादव, अमल घोष , कार्तिक प्रसाद, महादेव मांझी बिपिन मंडल सुभाष मंडल, डी एस दिवाकर, महेश कुमार सिंह, गोपाल शरण सिंह, दशरथ साहू,जे एन सिंह महेन्द्र जैक्सन मीनू वास्की गूंजा देवी सुनीता मुर्मू, आदि मुख्य रूप से शामिल हैं। झारखंड से चार चार पदाधिकारी एक साथ बनाए जाने के लिए झारखंड ऐक्टू के कार्यकर्ता और नेताओं ने खुशी जाहिर किया है।
मनोज कुशवाहा ऐक्टू झारखंड

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.