रांची: शनिवार को सुतिआंबे गढ़ परगना पिठोरिया में ग्राम प्रधान शिव शंकर मुंडा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।
बैठक में सर्वसमिति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 23 फरवरी 2025 को प्रदीप पहान के नेतृत्व में पहानों का एक प्रतिनिधि मंडल ढोल नगाड़ा, विधि विधान के साथ रंगुवा का मुर्गा एवं सफेद मुर्गा का बलि देकर सभी पूजा स्थलों पर शुद्धिकरण की जाएगी। विदित होकर 12 फरवरी को दुर्गावती ओड़ेया के नेतृत्व में प्रार्थना सभा वाले, स्वयंभू धर्म गुरु एवं धर्म बहने के द्वारा अशुद्ध किया गया ।बताते चले की जनजाति समाज में बीना बली एवं हड़िया का टपावन दिए पूजा शुभ एवं सफल नहीं माना जाता है और इन लोगों के द्वारा बीना बली के पूजा और चर्च की तरह प्रार्थना विनती करके अशुद्ध कर दिया।
महाराजा मदरा मुंडा का जन्मदिन चैत पूर्णिमा अर्थात 12 अप्रैल 2025 को धूमधाम से मनाने और झारखंड ही नहीं देश के कोने-कोने से समाज के अगुवा गनों को जन्मदिन के शुभ अवसर पर आमंत्रण करने का निर्णय लिया गया और बृहद रूप से रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। रूढ़िवादी प्रथागत विधि विधान नियम के तहत बलि प्रथा के साथ पूजा पाठ की जाएगी साथ ही साथ ढोल नगाड़ा एवं नृत्य भी किया जाएगा।
सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि महाराजा मदरा मुंडा, सुतिया मुंडा, रिस मुंडा, लूटकूम हड़ाम एवं लूटकुम बुढढि की प्रतिमा स्थान चयन कर की जाएगी।
बैठक में महाराजा मदरा मुंडा सेवा संस्थान न्यास ट्रस्ट के पहलवान सिंह मुंडा, बिरसा वाहिनी फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रिया मुंडा एवं संरक्षक विजय मुंडा, अर्जुन राम, झालो मुंडा, तीर्थनाथ पहान, बलराम मंडा, राजेंद्र पहान, विमल पहान मुख्य पहन जनजाति सुरक्षा मंच झारखंड प्रदेश, काशीनाथ पहान, प्रेम पहान, रवि पहान, प्रवीण कुमार पहान, पूरन गोप, मधु साहू, जीतू साहू, अनिल महतो, विक्रम उरांव, सुरेंद्र उरांव, संदीप उरांव,व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।