NEWS7AIR

सीयूजे में 10 दिन राष्ट्रीय कार्यशाला का 8 वां दिन

नामी स्टोरीटेलर लेडेम मारदी और लॉजिकल इंडियन के संस्थापक, भरत नायक ने ज्ञान साझा किया

Ranchi: झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) और झारखंड पर्यटन निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय राष्ट्रीय कंटेन्ट क्रिएशन वर्कशॉप के आठवें दिन प्रतिभागियों को अलग अलग विषयों पर ज्ञान दिया गया।
झारखंड के नामी स्टोरीटेलर, लेडम मारडी, ने झारखंड की लोक कथाओं से प्रतिभागियों को परिचय कराया। उन्होंने गाने के द्वारा जनजातीय श्रृष्टिकथा सुनाया जिसे प्रतिभागियों को परिचित कराया।

इसके अलावा लॉजिकल इंडियन के संस्थापक, भरत नायक ने कंटेंट क्रिएशन से संबंधित अलग अलग फॉर्मेट और फैक्ट चेकिंग पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कंटेंट क्रिएशन में सबसे अहम बात है सही बात सही परिप्रेक्ष्य में रखना। कुछ भी ऑनलाइन डालने से पहले बात को जांच कर फैक्ट चेकिंग जरूर करना चाहिए।

दिन के पहले भाग में तीन वक्ता अपनी अपनी बात रखे। डॉ रजनीकांत पांडे ने मल्टी मॉडल विजुअल एथनोग्राफी पर अपनी बात रखी। डॉ एम. रामाकृष्णन ने झारखंड के आख्यान और ओरल नैरेटिव पर अपने विचार रखे। रांची यूनिवर्सिटी के विवेक दास ने झारखंड के कला और पेंटिंग पर बात करते हुए झारखंड के प्रमुख कला और पेंटिंग विशेषज्ञ सी आर हेंब्रम और हरेन ठाकुर की बात की।

इस दौरान केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के जनसंचार विभाग के कार्यशाला के संयोजक केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के जनसंचार विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सुदर्शन यादव एवं सह संयोजक डॉ. अमृत कुमार भी प्रतिभागियों के साथ रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.