रांची: नगड़ी प्रखंड स्थित मुड़मा मौजा के “महली महतो ‘ बगीचा” टुसू टुगरी में *झलक संगम * (सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ) के अनुषंगी इकाई ** करम डहर ** के तत्वाधान में ” नव वर्ष मिलन ” सह “टुसू परब” का सफल आयोजन किया।
कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता स्वामी आजपानंद महाराज, सहसचिव रामकृष्ण मिशन आश्रम, तुपुदाना रांची ने टुसू मैदान अखरा में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किये।
अपने उद्गार में कहा – कि भारत वर्ष विभिन्नताओं का देश है, फिर सांस्कृतिक विरासत और एकता अतुल्य है। टुसू परब- आस्था, बलिदान, और सांस्कृतिक जागरण का परब है।समय-समय पर परब- त्योहार आने से आपसी एकता, उमंग,उल्लास और सामाजिक समरसता को मजबूत करता है।
मुख्य वक्ता डॉ. सचि कुमारी ,सचिव- छोटानागपुर सांस्कृतिक संघ ने कहा :- टुसू परब, कुंवारी कन्याओ ने सप्ताह पूर्व तैयारी करते है।इसी क्रम में परब को लेकर पहरे- पहर लोकगीत गाते है।इसे अपने लोक-गीत,संगीत और वाद्य यंत्रों का गूंज सांस्कृतिक विरासत को जीवित कर देता है सुनील कु.जायसवाल पंकज शाहदेव सहित कई अतिथियों का गरिमामयी उपस्थिति रहा, अध्यक्षता :- राजेन्द्र कांत महतो ,मुख्य संयोजक करम डहर ने किया।
हटिया विस्थापित परिवार समिति के अध्यक्ष पंकज शाहदेव ने कहा यह विस्थापितों की धरती है और हम सरकार से मांग करते हैं यहां वर्षों से जो टुसू परब मनाया जाता है इसलिए सरकार गांव वालों को मेला लगाने के लिए 5 एकड़ जमीन आवंटित करें क्योंकि यह पर्व सिर्फ पर्व नहीं यहां की संस्कृति है और संस्कृति को बचाना ग्रामीणों के साथ-साथ सरकार की भी जिम्मेदारी है। इस दौरान करम डहर संस्था के द्वारा पंकज शाहदेव जी को उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। मंच संचालन अरुण महतो एवं धन्यवाद ज्ञापन राजेश महतो ने किया।