NEWS7AIR

PLFI का मोस्ट वांडेट खूंखार जोनल कमांडर को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

 

रांची : PLFI का मोस्ट वांडेट खूंखार जोनल कमांडर सह झारखंड स्टेट कमेटी का सदस्य कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक मैगजीन लगा पिस्टल, पांच जिन्दा गोलियां और मोबाइल फोन जब्त किया गया। वहीं, उसकी निशानदेही पर एक 9 एमएम का कारबाईन, छह जिंदा गोलियां और कंबल बरामद किया गया। उसे रांची से सटे मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। कारोबारियों, क्रशर और ईंट भट्टा के मालिकों को डरा-हड़का कर लेवी वसूलना एवं लेवी नहीं मिलने पर कार्यस्थल पर आगजनी करना, गोली-बम चलाना और हत्या करना इसकी फितरत है। उसके खिलाफ पुलिस फाइल में कुल 51 संगीन मामले दर्ज हैं। वह दो लाख का इनामी भी है। इस बात का खुलासा आज DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया।

SSP ने मीडिया को बताया कि इंफॉर्मेशन मिली थी कि PLFI का खूंखार जोनल कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान जी कुड़ू थाना क्षेत्र के गुड़गुड़गढ़ा घोबीघाट में आया हुआ है। मिली सूचना पर पुलिस वहां रेड करने गयी, पर तबतक वह वहां से निकल चुका था। इसके बाद इंफॉर्मेशन मिली कि सुल्तान अपने दस्ता सदस्यों के साथ रांची के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के नकटा पहाड़ से हरहु बसरिया जाने वाली कच्ची सड़क के पास जंगल में छुपा हुआ है। किसी बड़ी उग्रवादी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहा है।

एक कारबाईन, छह जिंदा गोलियां और कंबल बरामद किया गया। पुलिस को दिये अपने बयान में सुल्तान के कई अहम राज उगले। उसने बताया कि साल 2014 में वह PLFI से जुड़ा था। उसकी सक्रियता और काम को देख संगठन में उसका कद बढ़ता चला गया। वर्तमान में उसे प्रोमोट कर झारखंड स्टेट कमेटी का सदस्य बना दिया गया था। उसने आगे बताया कि नकटा पहाड़ और चंदवा थाना क्षेत्र के बॉर्डर वाले जंगल में बना नाला के पास कुछ हथियार छिपाकर रखा है। कुछ दस्ता सदस्य भी वहीं पनाह लिये हुए हैं। इसके बाद पुलिस सुल्तान को लेकर बताये गये ठिकाने पर पैदल सर्च ऑपरेशन चलाने लगी। इसी दरम्यान शातिर सुल्तान पुलिस को धक्का देकर रस्सा छुड़ाया और भागने लगा। भागने के क्रम में वह पथरीले गड्ढा में गिर गया और जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल वह रिम्स में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान पुलिस को चकमा देने में माहिर है। इससे पहले साल 2021 में भी रांची पुलिस ने कृष्णा यादव को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद लातेहार पुलिस एक मामले में पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया और बालूमाथ थाना के हाजत में रखा था। 23 मार्च 2021 की सुबह पुलिस को चकमा देकर वह भाग निकला था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

उसे दबोचने में खलारी DSP रामनारायण चौधरी, खलारी थानेदार इंस्पेक्टर विजय कुमारसिंह, मेक्लुस्कीगंज थानेदार गोविंद कुमार, एसआई चंदन कुमार गुप्ता, रितेश कुमार महतो और दीपक कुमार साव की सराहनीय भुमिका रही।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.