NEWS7AIR

पुनर्मूषिको भव:

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड  एवं उड़ीसा के निवर्तमान राज्यपाल रघुवर दास ने आज फिर से भाजपा की सदस्यता ली।   भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने उन्हें सदस्यता दिलाई।  इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश सदस्यता प्रभारी राकेश प्रसाद सहित हजारों कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।

सदस्यता  ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मरांडी ने रघुवर दास जी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा  कि रघुवर दास जी की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम एक औपचारिकता है। ये प्रारंभ से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं।  कहा कि राजभवन में भी इन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संदेश को याद रखा। कहा कि राजभवन में भी ये उड़ीसा के गांव ,गरीब ,किसान ,दलित , आदिवासी  और वंचितों के कल्याण की चिंता करते रहे।  उन्होंने ने कहा कि राज्य सरकार का हनीमून समाप्त होते ही भाजपा  सरकार को वादे याद कराएगी और पूरे नहीं होने पर सड़क से सदन तक आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

दास ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि भाजपा मेरी मां है आज मां के आंचल में लौटकर शुकून महसूस कर रहा हूं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया। कहा कि राज्यपाल पद गरिमा का पद है जबकि संगठन गौरव का। भाजपा संघर्ष से आगे बढ़ी पार्टी है। कई उतार चढ़ाव के बीच आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। आज तीसरी बार मोदी सरकार जनता की सेवा कर रही और 16 प्रदेशों में भाजपा एनडीए का शासन है। भाजपा सत्ता के लिए नहीं राष्ट्र सेवा के लिए राजनीति करती है। हमारा उद्देश्य भारत को विश्वगुरु बनाना है। भाजपा पर ही राष्ट्र को भरोसा है। चुनाव परिणाम हमें चरैवेति के मंत्र का संदेश देते हैं। हम निराश होने वाले लोग नहीं है। भाजपा विधानसभा चुनाव में जनता के जनादेश का सम्मान करती है।

उन्होंने कहा कि राज्य हित में काम करने पर पार्टी राज्य सरकार का सहयोग करेगी लेकिन जनविरोधी कार्यों पर सड़क से सदन तक हम जोरदार विरोध करेंगे।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.