भूमाफिया द्वारा जमीन पर अवैध कब्जे को रोकने के लिए रांची पुलिस द्वारा विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी- 9153886241
रांची: रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार सिन्हा ने जानकारी दी है कि रांची में भूमि माफिया के अवैध कब्जे को रोकने के लिए रांची पुलिस द्वारा 24*7 कार्य करनेवाला एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जो कि इस प्रकार से है – 9153886241.
उन्होंने कहा कि रांची पुलिस के सामने भूमि विवाद के मामले लगातार आते रहते हैं। यूं तो भूमि विवाद के मामले में क्या कानूनी कार्यवाही अपेक्षित है इस पर निर्णय लेने से पहले दोनों पक्ष के कागजातों को देखना अत्यंत आवश्यक होता है, लेकिन कुछेक मामलों में अचानक ही कोई भूमि दलाल या जमीन माफिया किसी की जमीन का अवैध कब्जा करना चाहता है और उस समय तुरंत जमीन का कागजात दिखाना भी संभव नहीं होता है।
ऐसे अवैध कब्जे के प्रयास को रोकने के लिए रांची पुलिस एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी कर रही है, वह नंबर है 9153886241। जब कोई भूमाफिया अवैध ढंग से अचानक कब्जा करना चाहे तो पीड़ित व्यक्ति रांची पुलिस को सहायता के लिए इस नंबर पर कॉल अवश्य करें। रांची पुलिस पीड़ित व्यक्ति का सहयोग अवश्य करेगी।