NEWS7AIR

यशवंत सिन्हा ने हजारीबाग के कानून व्यवस्था पर अपनी गहरी चिन्ता और संवेदना व्यक्त किया

Ranchi: अटल विचार मंच के संस्थापक, भारत सरकार के पूर्व वित्त विदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने कटकम दाग प्रखंड प्रमुख कुमारी विनीता के पति कटकम दाग के पूर्व मुखिया सह कांग्रेस नेता उदय साव को बीच शहर में पुलिस लाइन के समीप निर्मम हत्या कर दिए जाने पर अपना गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे शांति प्रिय शहर हजारीबाग में यह क्या हो रहा है। यहां हत्यारे जब चाहे, जिसको चाहे अपना निशाना बनाकर निर्मम हत्या कर रहे हैं। यहां एक महीने में लगातार तीन तीन हत्याएं कर दी गई। अब ऐसा प्रतीत होता है कि यहां कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं रह गया है।

 

हत्यारे बेलगाम हो गए हैं पुलिस प्रशासन सिर्फ खाना पूर्ति करने के लिए रह गई है। उनके नाक के नीचे हत्या होती है और हत्यारा फरार हो जाता है। उन्होंने आगे कहा कि उदय साव की निर्मम हत्या किए जाने से मुझे गहरा आघात लगा है। वह काफी मिलनसार और सामाजिक युवक था। मैंने पूर्व में भी आशंका जाहिर करते हुए कहा था कि अब हजारीबाग को धनबाद बनने से कोई नहीं रोक सकता है। यहां दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं। लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। मैं झारखंड सरकार के साथ विशेष कर हजारीबाग पुलिस प्रशासन से मांग करता हूं कि इस निर्मम घटना की निष्पक्ष जांच कर चाहे जो भी दोषी हो उसे सजा दिलाने का काम करें। उन्होंने मृतक के परिजनों को भरोसा दिया की मैं हर कदम पर आप लोगों के साथ हूं। उदय की मृत्यु व्यर्थ नहीं जाएगी हत्यारे को अवश्य सजा दिलाया जाएगा। इस अपार दुःख घड़ी में उन्होंने मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया और परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना किया।
उक्त जानकारी अटल विचार मंच के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।

भारत सरकार के पूर्व वित्त एवं विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा जी ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता जी से टेलीफोन पर वार्ता किया और उन्होंने डीजीपी महोदय को हजारीबाग में हो रहे टारगेट किलिंग के बारे में जानकारी दिया। यशवंत सिन्हा जी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की घटना पर अभिलंब रोक पुलिस प्रशासन की ओर से लगाया जाए। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता जी ने यशवंत सिन्हा जी को आश्वस्त किया कि मैं दो-तीन दिन के अंदर हजारीबाग जाऊंगा और मामले की तह तक जाकर हत्यारों की गिरफ्तारी अविलंब हो यह सुनिश्चित करूंगा। यशवंत सिन्हा जी ने इसके लिए डीजीपी अनुराग गुप्ता जी को धन्यवाद दिया और कहा कि आपकी पहल पर हत्यारे अवश्य गिरफ्तार होंगे और साजिश करता जरूर बेनकाब होंगे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.