पलामू: तरहसी थानाक्षेत्र के ग्राम पारपाइन (कसियाडीह) निवासी अंजू देवी पति अनूप कुमार सिंह की गला रेतकर हत्या कर दिया गया।घटना बीती रात्रि लगभग 10 बजे की है।अंजू देवी स्वास्थ्य सहिया थी और घर मे अकेली रहती थी।
तरहसी थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि घटना को अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया है।पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच पड़ताल कर रही है।अपराधियों का सुराग पाने के लिए पुलिस डॉग स्क्वायड की भी मदद ले रही है।मृतक महिला घर मे अकेली रहती थी।उनका पति काम करने के लिए बाहर रहता है।पुलिस अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।अपराधी जो भी हो जल्द ही पुलिस के हत्थे चढ़ जाएंगे