NEWS7AIR

भ्रष्टाचारियों पर अब और एक्शन तेज़ होगा: नरेंद्र मोदी 

राँची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा झारखंड के पलामू और लोहरदगा में जनसभाओं को सम्बोधित किया।  उन्होंने ने कहा कि जिसने झारखंड को लूटा, उस पर कानून के तहत कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा की ‘मोदी कहता है भ्रष्टाचार हटाओ, ये कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। मैं आपको गारंटी देता हूं आने वाले 5 साल में ऐसे सभी भ्रष्टाचारियों पर और तेज़ी से एक्शन होगा।’
JMM-कांग्रेस के नेताओं ने भ्रष्टाचार से अपार धन संपदा खड़ी की है
आगे उन्होंने ने कहा की JMM-कांग्रेस के नेताओं ने भ्रष्टाचार से अपार धन संपदा खड़ी की है। संपत्ति हो, राजनीति हो, सब कुछ ये अपने-अपने बच्चों के लिए अर्जित कर रहे हैं। ये उनके लिए विरासत में ढेर सारी काली कमाई छोड़ कर जायेंगे।
कांग्रेस के राज में राशन सड़ता रहता था, आदिवासी क्षेत्रों में बच्चे भूख से मरते रहते थे

श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के राज में राशन सड़ता रहता था, आदिवासी क्षेत्रों में बच्चे भूख से मरते रहते थे और कांग्रेस अनाज गोदामों पर ताला लगाकर बैठ जाती थी। मोदी ने सारे अनाज गोदामों के ताले खुलवा दिए और आज देश में मुफ्त राशन की योजना चल रही है।

 

धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध

धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि देश के संविधान निर्माताओं ने तय किया था कि भारत में कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा लेकिन अब कांग्रेस-झामुमो और राजद सहित पूरा इंडी गठबंधन आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों के आरक्षण में डाका डालकर उसे धर्म के आधार पर वर्ग विशेष को देना चाहता है।

आज पाकिस्तान के नेता, कांग्रेस के शहजादे को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं

अपनी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि  ‘हमारी सरकार ने बीते 10 वर्षों में आदिवासी भाई-बहनों के उत्थान, गौरव व सम्मान के लिए ईमानदार प्रयास किए हैं। जनसभा में उमड़ा ये जनसैलाब इसका प्रमाण है। आज पाकिस्तान के नेता, कांग्रेस के शहजादे को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं। लेकिन मजबूत भारत तो अब मजबूत सरकार ही चाहता है। पूरा हिन्दुस्तान कह रहा है मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार और मजबूत सरकार के लिए मोदी सरकार।’

 

ये आंसू वही समझ सकता है, जिसने गरीबी देखी हो

अपनी गरीबी की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि लाभार्थियों के मिल कर उनके आँखों से ख़ुशी के आंसू  छलक जाते हैं. “मैं तो गरीबी का जीवन जीकर आया हूं। इसलिए, 10 वर्षों में गरीब कल्याण की हर योजना की प्रेरणा, मेरे जीवन के अनुभव ही हैं। जब आज लाभार्थियों से मिलता हूं, तो खुशी के मारे आंसू आ ही जाते हैं। ये आंसू वही समझ सकता है, जिसने गरीबी देखी हो, जिससे कष्ट में जीवन गुजारा हो,” उन्होंने कहा।

भ्रष्टाचार पर चर्चा करते हुए कहा की “जहां सरकार भ्रष्ट हो, वहां बजट कितना भी हो, विकास संभव नहीं है। झारखंड इसी स्थिति से गुज़र रहा है। यहां पेपर लीक हो रहे हैं। मोदी ने इसके विरुद्ध भी हाल में एक कड़ा कानून बना दिया है।”
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.