NEWS7AIR

5 साल में मात्र 11,400 लोगों को ही नौकरी दे पायी है झारखण्ड सरकार ने : अनुराग ठाकुर 

रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने हेमंत सरकार को भ्रष्टाचारी और लूटेरी सरकार बताते हुए जमकर घेरा। उन्होंने JMM का मतलब बताते हुए कहा JMM यानी जस्ट,मनी,मशीन,साथ ही कहा कि प्रदेश की जनता लूटेरी और भ्रष्टाचारी सरकार से त्रस्त है। झारखंड को भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही इसको संवारेगी। उन्होने इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला, कहा कि पिछले 5 साल में राजद-कांग्रेस-झामुमो सरकार ने झारखंड के लोगों को ‘लव-जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ही  दिया है। ठाकुर ने कहा कि, जनकल्याण के बजाय ‘जिहाद-कल्याण’ यहां पर चल रहा है और इसके कई उदाहरण यहां पर आपके सामने हैं।

उन्होंने कहा कि आदिवासी बहनों को बहला-फुसलाकर उनके अधिकार मारे जा रहे हैं। झारखंड की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस करती है। यहां पर जल, जंगल और जमीन का घोर भ्रष्टाचार हुआ है। इस लूट वाली सरकार को अब जनता खुली छूट नहीं देगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं ने मन बना लिया है कि अब वे भाजपा सरकार बनाने जा रहे है।
उन्होंने सवाल पूछे,  हेमंत सोरेन ने कितनी नौकरियां दीं? रिकॉर्ड पेपर लीक का काम हुआ। पेपर लीक तो बंद नहीं करवा पाए, लेकिन इंटरनेट बंद करवा दिए। सरकार ने माना है कि 5 साल में मात्र 11,400 लोगों को ही नौकरी मिल पाई और बेरोजगारी भत्ता भी नहीं दिया गया। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही गई थी, लेकिन 5 प्रतिशत भी नहीं मिल पाया है।

ठाकुर ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि, वहां कांग्रेस ने कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में  जनता को धोखा दिया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के वादों को फेल बताया। कहा कि कांग्रेस ने राज्य में 10 गारंटी दी थी, लेकिन कोई भी पूरी नहीं हो पाई। ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार देशभर में विफल हो चुकी हैं, और इनकी नीतियों ने राज्यों को आर्थिक संकट में डाल दिया है।

कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ नेता नारायण स्वामी ने प्रेस वार्ता के दौरान कर्नाटक सरकार और कांग्रेस की गारंटी को लेकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस अपनी गारंटी पूरी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वहां कि जनता से झूठ बोलने का काम किया। उन्होंने कहा खासकर शक्ति योजना और महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवाएं देने का वादा किया था, 200 यूनिट फ्री बिजली का वादा। कांग्रेस की तमाम गारंटियां फेल हो चुकी है। स्वामी ने कहा कि कांग्रेस ऐसी गारंटियों का वादा करके सत्ता में आई है जिनको वे इन्हें पूरा नहीं कर सकते है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.