लातेहार : लातेहार थाना क्षेत्र के बोखाखाड़ जंगल में सोमवार की सुबह पुलिस और उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के बीच मुठभेड़ की घटना हो गई। इस दौरान दोनों ओर से 200 राउंड गोली चली है। इस गोलीबारी में दो जवानों को गोली लग गई है और वे घायल हैं। घटना के बाद पुलिस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। जवानों के घायल होने के बाद उन्हें तुरंत सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल जवानों की पहचान नरेंद्र पांडेय पलामू और जवान राम सिंह सुरीन चाईबासा के रूप में हुई है। जवान सुरीन के दाहिने पैर के निचले हिस्से मे इंसास की गोली लगी है जो फंस गई है। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं।