NEWS7AIR

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया

 

Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज रांची के पुराना विधानसभा मैदान, धुर्वा में श्री राम लला पूजा समिति द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस वर्ष, पंडाल को अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर के अद्वितीय स्वरूप में सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है।

राज्यपाल महोदय ने सभी राज्यवासियों को नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ दुर्गा का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे। उन्होंने सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए राज्य की तीव्र गति से प्रगति हेतु प्रार्थना की।

उक्त अवसर पर माननीय केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष एवं विधानसभा सदस्य सी.पी. सिंह तथा विधानसभा सदस्य नवीन जयसवाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति व श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.