NEWS7AIR

जनसुराज राजनीतिक दल बनेगा

पटना: बिहार में एक और नए राजनीतिक दल का सूत्रपात हो जाएगा। 2 मई 2022 से बिहार में चल रहा जन सुराज अभियान बुधवार को एक राजनीतिक दल के तौर पर परिवर्तित होने जा रहा है।
इस अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर की उपस्थिति में बिहार की सभी पंचायतों, प्रखंडों और जिलों से जनसुराज से जुड़े लोग वेटनरी कॉलेज मैदान पटना आ रहे हैं और जन सुराज अभियान को दल बनने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। जन सुराज अभियान के दल बनने के मौके पर इसके नेता, नेतृत्व परिषद और संविधान की घोषणा भी की जाएगी। 2 अक्टूबर 2022 से जन दो साल के दौरान पीके ने लगभग पांच हजार किमी की पदयात्रा की।

सुराज अभियान के तहत प्रशांत किशोर पूरे बिहार की पदयात्रा पर हैं। उनकी पदयात्रा अब तक 17 जिले में हो चुकी है। दो साल के दौरान प्रशांत किशोर ने लगभग 5 हजार किमी की पदयात्रा की है और 5500 से अधिक गांवों में पैदल चलकर गए हैं। जन सुराज को बिहार के एक करोड़ लोग मिलकर एक राजनीतिक दल बनाने जा रहे हैं। प्रशांत किशोर ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वो दल के नेतृत्व करने वाले लोगों में शामिल नहीं होंगे।

साभार: हिंदुस्तान
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.