Ranchi: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने माननीय प्रधानमंत्री के झारखंड भ्रमण पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जब जब झारखंड में चुनाव का समय आता है प्रधानमंत्री जी को झारखंड और झारखंड के जनजातियों की याद सताने लगती है । झारखंड आकार वही झूठे वादे , झूठी घोषणाएं करना नहीं थकते।
आज तक जितने भी वादे और घोषणाएं किए भाजपा नेताओं को और स्वयं प्रधानमंत्री को बताना चाहिए युवाओं को कितना रोजगार मिला,झारखंडियों के लिए क्या किया झारखंड में रहने वाले जनजातीय समुदाय,अनुसूचित जनजाति,पिछड़े वर्ग,अल्पशंख्यक या फिर उच्च वर्ग के कल्याण के लिए क्या किया ।
झारखंड के जनजातियों के लिए सरना कोड का क्या हुआ,भाजपा सरकार ने झारखंड में पिछड़ा वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण कम करके 14 प्रतिशत कर दिया उसका क्या हुआ, झारखंड में स्थित एचईसी का हल बेहाल है उस पर माननीय प्रधानमंत्री जी और न झारखंड के कोई भाजपा नेता बोल रहें है क्यों भाजपा नेता बता पाएंगे। चुनावी वर्ष में झारखंडी जनता को सिर्फ बरगलाने का प्रयास है झारखंड की जनता भाजपा नेताओं के झांसे में आने वाले नहीं है भाजपा के चाल चरित्र को जनता समझ चुकी है प्रधानमंत्री जी जितना भी प्रयास कर लें झारखंड में सत्ता वापस आना मुश्किल है ,झारखंड की जनता एक बार फिर भाजपा को धूल चटाने का काम करेगी।
डॉ मनोज ने कहा कि भाजपा नेता द्वारा किए गए कार्यों का भाजपा नेताओं को एक स्मरण करवाना चाहते है चुकी भाजपा बड़े बड़े वादे बड़े बड़े घोषणा करने में माहिर है पिठौरिया में पूर्व उप प्रधानमंत्री माननीय लालकृष्ण आडवाणी जी द्वारा रांची विश्वविद्यालय बनाने का नीव रखा था अभी तक आडवाणी जी का शीला पट्ट भी धूल धूसरित हो गया होगा,शीला पट्ट कहां गया और विश्विद्यालय कहां बना, यह भाजपा नेताओं को बताना चाहिए यह सिर्फ एक उदाहरण है ऐसे सैकड़ों सिलन्यास और उद्घोषणा भाजपा नेताओं द्वारा हुआ होगा जिसका जवाब भी भाजपा नेताओं को देना चाहिएं।
भाजपा का यहीं चाल, चरित्र और नीति है जिसे देश की जनता जान और समझ चुकी है जिसका जवाब भी लोकसभा में देश की जनता दे चुकी है।