Ranchi: सोमवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में शूटिंग रेंज का विधिवत् शिलान्यास माननीय राज्यसभा सांसदद्वय श्री आदित्य साहू एवं श्री समीर उरांव तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के मंत्री श्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र जी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ | शूटिंग रेंज का निर्माण अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा |
सूटिंग रेंज बनने से विद्यालय के भैया/बहनों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा तथा वे अच्छे से अभ्यास कर अपने खेल को बेहतर बनायेंगे और अपने राज्य तथा देश का नाम रौशन करेंगे| इस मौके पर डॉ धनेश्वर महतो , आशीषनाथ शाहदेव , सुनील दत्त सिंह ,डॉक्टर नागेंद्र श्रीवास्तव, नवल किशोर सिंह, नर्मदेश्वर मिश्र, दीपा रानी कुंज , विनोद कुमार सिंह, प्राचार्य ललन कुमार, उप प्राचार्य सुश्री मीना कुमारी सुनिल पाण्डेय,रंजीत कुमार सिंह, उमेश यादव तथा धुर्वा क्षेत्र के कई गणमान्य सामाजिक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे |