साहेबगंज: बरहेट थाना अंतर्गत आवेदक झबरा पहाड़िया के द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय साहेबगंज को एक आवेदन समर्पित किया गया जिसमें की 08 वर्षीय नाबालिक बेटे को बहला फुसलाकर दिल्ली काम कराने ले गया जो की 10 साल से घर नहीं आया था। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार बरहेट थाना प्रभारी के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिल्ली, हरियाणा पुलिस एवं NGO की मदद से बच्चे को दिल्ली से बरामद किया गया एवं अगरतर कार्रवाई की जा रही है।