NEWS7AIR

पलामू से दो माओवादी चार देशी बन्दूक के साथ गिरफ्तार 

 

पलामू: झारखंड पुलिस ने पलामू में दो माओवादियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चार देशी बन्दूक बरामद किया है।  गिरफ्तार माओवादियों के नाम है, राजेन्द्र भुइयांऔर विष्णु विश्वकर्मा।

सफलता की जानकारी देते हुए जिले में अधीक्षक रेशमा रमेशन एक संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी की  आज गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम नासो जमालपुर के रहने वाले माओवादी नितेश यादव के दस्ता के सक्रिय सदस्य राजेन्द्र भुइयां जो करीब दो वर्षों से माओवादी नितेश यादव के दस्ता में शामिल है। वर्तमान में कहीं दूसरी जगह अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था अभी घर आया है। यह माओवादी नितेश यादव के साथ मिलकर आगामी चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की फिराक में है। जिसके पास हथियार भी है।

इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद के नेतृत्व में एक टीम गठित कर ऑपरेशन प्लान बनाया गया राजेन्द्र भुइयां एवं अन्य के घर पर छापामारी किया गया। राजेन्द्र भुईया एवं विष्णु विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। इस संबंध में हुसैनाबाद थाना काण्ड सं0-92/24, दिनांक-26.04.24, धारा-25(1-B) (a)/26/35 Arms Act. & 17 C.L.A. Act. के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

बरामद सामान  जानकारी देते हुए बताया की  राजेश कुमार रवि के बैरियाडीह आवास से चार देशी निर्मित भरतुआ बन्दुक, दो लोहे का बैरल, एक लोहा का मोटा पाईप,  बारूद, छर्रा, बैरिंग छर्रा, भरतुआ बन्दुक में भरने का सामग्री रांगा, लोहे का टुकड़ा, काला रंग का पाउडर (मसाला), एक मोबाइल कि-पैड बरामद किया गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.