राँची: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. निर्दलीय विधायक सरयू राय ने जेडीयू की सदस्यता ली है। वो जमशेदपुर पूर्वी सीट से MLA हैं।
सरयू राय का झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व वर्तमान स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता से छत्तीस का आंकड़ा है। इन्होंने 2019 विधानसभा में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में रघुवर दास को चुनाव में शिकस्त दी थी।