NEWS7AIR

माले विधान सभा चुनाव में मजबूती से उतरेगी

रांची: भाकपा माले राज्य कमिटी की दो दिवसीय बैठक विधायक कल्ब धुर्वा,रांची में सम्पन्न हुई। राज्य कमिटी की बैठक की शुरूआत दिवंगत पार्टी नेताओं को श्रृद्धांजलि देकर शुरूआत हुई। बैठक के पूर्व केंद्रीय कमिटी की पटना में सम्पन्न बैठक की रिपोर्टिंग के साथ हुई।

कोडरमा लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा करते हुए ये बातें सामने आई कि भाजपा की वैचारिक वर्चस्ववाद का कारगर जवाब दे पाने में हम कामयाब नहीं हुए। सोशल पॉलिटिकल टेक्टिस को अपने पक्ष में घुमा पाने में कमजोरी ,संघी दुष्प्रचार के कारण ही पार्टी को हार का सामना करना पड़ है। पार्टी हार की बूथ स्तर पर भी समीक्षा करेगी।

विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा हुई है पार्टी मजबूती से चुनाव लडेगी। सीटों की संखया पर भी चर्चा हुई लगभग एक दर्जन सीटों पर पार्टी चुनाव लडेगी।


जुलाई महीने में पार्टी पूरे राज्य भर में अभियान चलाएगी। बैठक में केंद्रीय कमिटी के सदस्य पार्टी विधायक विनोद कुमार सिंह, शुभेंदु सेन, गीता मंडल, जनार्दन प्रसाद, राजकुमार यादव,भूवनेश्वर केवट, विजय पासवान, परमेश्वर महतो, उस्मान अंसारी, पचु राणा, कृष्णा सिंह, काली चरण मेहता, बी एन सिंह, राजेंद्र हाड़ी, जयंती चौधरी, भुनेश्वर बेदिया, पूनम महतो समेत कई राज्य कमिटी सदस्य उपस्थित थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.