NEWS7AIR

विधान सभा में मार्शल व् सुरक्षाकर्मी का प्रशिक्षण 

रांची: झारखण्ड विधान सभा के विधायी शोध संदर्भ एवं प्रशिक्षण कोषांग द्वारा आज झारखण्ड विधान सभा सचिवालय के मार्शल , सहायक मार्शल एवं सुरक्षा कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

 


इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में “सुरक्षा संवर्ग कर्मियों के कार्य एवं दायित्व” विषय पर झारखंड विधानसभा के मार्शल एवं सहायक मार्शल तथा सुरक्षा संवर्ग के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण देने के लिए संसाधन पुरुष के रूप में उत्तर प्रदेश विधानसभा से मार्शल ,कैप्टन मनीष चंद्र राय एवं बिहार विधानसभा से प्रधान मार्शल श्री उत्पल तथा झारखंड विधानसभा के सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव श्री उदयभान सिंह सम्मिलित हुए।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आज दो पालियों में आयोजित किया गया ।

झारखंड विधानसभा सचिवालय की ओर से प्रशिक्षणार्थियों के अतिरिक्त झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव श्री सैयद जावेद  हैदर, उप सचिव श्री रज़ी बंटी एवं अवर सचिव श्री रवि शंकर प्रसाद कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.