एक्सीडेंटल जॉन बनते जा रहा है अरगोड़ा -पुंदाग रोड
राँची: वार्ड नंबर 36 के अंतर्गत पुनदाग रोड नजदीक और अरगोड़ा मुक्तिधाम के पास पिछले 6 महीने से इस रोड की स्थिति काफी खराब है आने-जाने में राजगीरों को काफी परेशानी होती है।
कई बार रांची नगर निगम को समस्या की जानकारी दी गयी लेकिन आज तक इसका समाधान नहीं निकला।
स्थानीय निवासी तौसीफ खान ने प्रशासन से समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने की अपील की है। उन्होंने ने बताया कि वर्षा में इस सड़क पर दुर्घटना की पूरी संभावना है।
एक निवर्तमान पार्षद ने बताया कि सारी समस्या की जड़ है स्थानीय निकाय का समय पर चुनाव न होना। जन प्रतिनिधि के अभाव में अधिकारी आम नागरिक की बात सुनते नहीं और समस्या ज्यों की त्यों बनी रह जाती है।