राँची: फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल और झारखण्ड के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह के बीच चल रहा आर्थिक विवाद जो आपराधिक मुक़दमे में तब्दील हो गया था आज 6 साल ले बाद डिस्ट्रिक्ट लेवल सर्विस अथॉरिटी (डालसा) रांची के हस्तक्षेप से सुलझ गया।
बातचीत वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से हुयी। बातचीत के समय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा, रांची, दिवाकर पांडे और अधिवक्ता मध्यस्थ संजय कुमार, अधिवक्ता जयप्रकाश एवं अधिवक्ता विजयी लक्ष्मी श्रीवास्तव मौजूद थे। न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा, पांडे ने विवाद समाप्त होने पर अभिनेता और फिल्म निर्माता को बधाई दी।
इससे पूर्व 9 मार्च को रांची सिविल कोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पटेल और सिंह के बीच पांच किस्तों में पूरा पैसा 2.75 करोड़ रुपये लौटाने के शर्त पर समझौता हुआ था। पटेल ने अब तक सिंह को 1.51 करोड़ रुपये दे दिया है और 1.24 करोड़ रुपए देना अभी बाकी है।
कहाँ से विवाद बढ़ा को अंततः आज समाप्त हुआ
देसी मैजिक फिल्म बनाने के नाम पर पटेल ने सिंह से ढाई करोड़ रुपए ली थी और पैसा वापस मांगने पर इस राशि को पटेल ने वापस नहीं किया था। पैसा मांगने पर पटेल ने दी थी दो चेक शिकायतकर्ता सिंह को दिया था, जो बाउंस हो गया था. जिसको लेकर सिंह ने पटेल के खिलाफ साल 2018 में धोखाधड़ी और चेक बाउंस का केस दर्ज कराया था।
उस धोखाधड़ी के केस के खिलाफ पटेल ने पहले हाई कोर्ट से गुहार लगाई थी। हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर पटेल ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर कर राहत की गुहार लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी थी लेकिन चेक इस मामले में अमीषा पटेल को राहत नहीं दी थी।
जिसको लेकर अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर जमानत लेना पड़ा था।