NEWS7AIR

रांची में विशेष मध्यस्थता अभियान 24 जून से 28 जून तक 

रांची : माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा, सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश तथा माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा, रांची, दिवाकर पांडे के मार्गदर्शन में विशेष मध्यस्थता अभियान दिनांक 24.06.2024 से 28.06.2024 तक व्यवहार न्यायालय, रांची में होना सुनिश्चित हुआ है।

इस मध्यस्थता अभियान में व्यवहार न्यायालय, रांची के मध्यस्थों के द्वारा तलाक संबंधी मामले, वैवाहिक पुनर्स्थापना के मामले, दत्तक ग्रहण के मामले, भरण-पोषण के मामले, बच्चों के संरक्षकता एवं अभिरक्षा के मामले, परिवार न्यायालय में लंबित अन्य मामले, दहेज प्रतिषेध अधिनियम के मामले, भा0द0वि0 की धारा-498 ए के मामले, घरेलू हिंसा के मामले, घरेलू हिंसा अधिनियम के अन्य मामलों का निस्तारण मध्यस्थों व अधिवक्ताओं के द्वारा किया जायेगा।

उक्त तिथि को वादकारी उपस्थित होकर अपने वादों का निस्तारण करा सकते हैं। वादकारी 28.06.2024 तक मध्यस्थता केंद्र, रांची में आकर मध्यस्थता के माध्यम से विवादों को सुलझा सकते है।

ज्ञात हो कि पूर्व में भी माननीय झालसा के निर्देश पर विशेष मध्यस्थता अभियान का आयोजन होता रहा है और वादों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से मध्यस्थों और अधिवक्ताओं के द्वारा किया गया है।

यह जानकारी डालसा सचिव ने दी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.