रांची: नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा राज्य के सभी नगर निकायों में पर्यावरण पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। यह पखवाड़ा 6 जून से शुरु होकर 22 जून को समाप्त होगा। इस पखवाड़ा के तहत राज्यभर में कई कार्यक्रम चल रहे हैं और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ साथ अधिक पौधारोपण,जल संचयन और मिट्टी के संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है।
इसी क्रम में आम लोग भी पर्यावरण फ्रेंडली हो इसके लिए स्वस्थ जीवन और योगाभ्यास को नित्य प्रतिदिन के जीवन शैली में शामिल करने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में रांची स्मार्ट सिटी परिसर में तीन दिनों तक की सरकारी व निजी विद्यालयों के बच्चों को योगाभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम के तीसरे दिन भी बच्चों नें पतंगासन,शिशुपाल आसन,नाड़ी विभाजन,सूर्य शक्ति,शवासन,उड्डीयान बंध इत्यादि आसन की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को ओम् चैंटिंग के साथ साथ कई प्रकार के गेम भी खेलाया गया। बच्चों के बीच नमामि गंगे के माध्यम से हो रहे नदियों की साफ सफाई और संरक्षण की भी जानकारी दी गयी तथा इस पखवाड़े में राज्यभर के शहरों में हो रहे पौधारोपण कार्यक्रम की भी जानकारी दी गयी।
वहीं इस कार्यक्रम में नगर विकास विभाग,स्टेट अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के पदाधिकारी भी शामिल हुए और उन्हें भी ईशा फाउंडेशन की ओर से योग सिखाया गया।