NEWS7AIR

तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प हुआ पूरा,जनता के आशीर्वाद से झारखंड में बनानी है मजबूत सरकार….बाबूलाल मरांडी

राज्य के सीएम और विधानसभा अध्यक्ष नही बचा पाए इंडी एलायंस की लाज....अमर कुमार बाउरी

 

राँची : प्रदेश भाजपा द्वारा आज हरमू रोड स्थित काव्स परिसर में नव निर्वाचित सांसदों केलिए स्वागत एवम अभिनंदन समारोह का आयोजन किया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा हुआ है।

कहा कि यह उपलब्धि ऐतिहासिक है। जनता ने मोदी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर अपनी मुहर लगाकर आत्म निर्भर भारत,विकसित भारत बनाने का जनादेश दिया है।

श्री मरांडी ने नवनिर्वाचित सांसदों एवम उप विजेता रहे प्रत्याशियों का स्वागत एवम अभिनंदन करते हुए कहा कि जनता ने 9सीट पर जीत दिलाकर एन डी ए को झारखंड में सबसे बड़ा गठबंधन बनाया है।जनता ने 50से अधिक सीटों पर भाजपा को जीत दिलाई है।

उन्होंने कहा कि यह जनादेश मोदी सरकार की उपलब्धियों के समर्थन में तो है ही भ्रष्टाचार एवम तुष्टिकरण में आकंठ डूबी राज्य की ठगबंधन सरकार के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि हमसब को अभी आराम नही करना है। हमें तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करने के बाद झारखंड में भी भाजपा के नेतृत्व में एन डी ए की मजबूत बनानी है।

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह जनादेश भ्रष्टाचार,तुष्टिकरण,परिवारवाद के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारी उपलब्धियां ऐतिहासिक हैं लेकिन लक्ष्य बड़ा रहने के कारण कम महसूस हो रहा।

उन्होंने कहा कि संपन्न लोकसभा चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष अपनी विधानसभा सीट पर इंडी एलायंस की लाज नही बचा सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संघर्ष से डरते नहीं और मजबूत होते हैं। आगे विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता अपने परिश्रम से कमी की भरपाई कर देंगे।

उन्होंने कहा कि गलत नैरेटिव सेट कर इंडी एलायंस ने जनता को दिग्भ्रमित किया है।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अभी विश्राम का समय नहीं है। हमें संगठनात्मक संरचना को मजबूत और सक्रिय रखते हुए झारखंड में भी मजबूत सरकार के संकल्प को पूरा करना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास की पर्याय है।जब जब भाजपा सरकार बनी विकास कार्य तेजी से धरातल पर उतारा गया है।

उन्होंने कहा तीसरी बार मोदी सरकार अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा करेगी।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जबतक राज्य की भ्रष्ट निकम्मी सरकार को उखाड़ नही फेकेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा का जनाधार भी बढ़ा है और जन समर्थन भी। इस चुनाव में भी भाजपा को पिछले चुनाव से ज्यादा मत प्राप्त हुए। भाजपा को देश भर में 23 करोड़ 64 लाख रिकॉर्ड वोट मिले हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से नए संकल्प को पूरा करने में जुट जाना चाहिए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.