NEWS7AIR

आरपीएफ रांची ने लड़की का अपहरण करने वाले को रांची स्टेशन से दबोचा

 

रांची:  दिनांक 31.05.2024 को ओडिशा पुलिस द्वारा श्री पवन कुमार, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रांची को एक नाबालिग लड़की  (17 वर्ष) के बारे में सूचना मिली कि उसे अमित दास, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी अशोक मार्ग, रोड वार्ड नंबर 3, थाना -उमरकोट, जिला नवरंगपुर ओडिशा है, द्वारा अपहरण कर लिया गया है।

उस व्यक्ती के खिलाफ केस नं. 56/2024 अंतर्गत धारा 363/294/506/34 आईपीसी दिनांक 19.05.2024 लांजीगढ़ पुलिस थाना ओडिशा में दर्ज है। सूचना मिलते ही मंडल सुरक्षा आयुक्त ने निरीक्षक दिगंजय शर्मा को ऑपरेशन “रेल प्रहरी” के त्वरित कार्यवाही करने को बोला गया जिसपर निरीक्षक रांची ने रांची स्टेशन पर तलाशी ली और आरोपी व्यक्ति को नाबालिग लड़की के साथ प्लेटफार्म नंबर 01 पर नन्हे फरिश्ते टीम के सुमन मिंज और अंजना कुमारी के साथ पकड़ा लिया तथा सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन करते हुए नाबालिग लड़की को प्रेमाश्रय को सौंप दिया।

इस संबंध में नाबालिग लड़की के पिता और ओडिशा पुलिस को सूचित किया जिसपर लांजीगढ़ थाना के अफसर अपनी टीम के साथ 01.06.2024 की सुबह आरपीएफ पोस्ट रांची आए जिन्हें आरोपी व्यक्ति अमित दास को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.