मोरहाबादी मंडा पूजा समिति के लोटन सेवा का आयोजन किया
रांची: मोरहाबादी मंडा पूजा समिति की ओर से शनिवार को लोटनसेवा, हुंडुर सेवा और फुलखुंदी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 200 भोक्ता और इतने ही सोक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर छऊ नृत्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।