NEWS7AIR

जनपद जौनपुर ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर नई मिसाल कायम की

विक्रम सिंह

जौनपुर: जनपद जौनपुर ने “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना” में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर नई मिसाल कायम की है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि गत वित्तीय वर्ष में जहां जनपद को 2700 का लक्ष्य मिला था, वहीं युवाओं के उत्साह और भरोसे ने इस लक्ष्य को कई गुना पीछे छोड़ दिया।

योजना के तहत जनपद में कुल 9786 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 8406 आवेदन बैंकों को भेजे गए। इनमें 4026 आवेदन ऋण स्वीकृति के लिए मंजूर किए गए, जबकि 4092 युवाओं को ऋण वितरित भी किया जा चुका है। शेष आवेदनों पर प्रक्रिया जारी है।

जिलाधिकारी ने इस सफलता का श्रेय युवाओं की मेहनत और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि मजबूत संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। यह उपलब्धि पूरे जनपद के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने ऋण प्राप्त कर चुके युवाओं से अपील की कि वे अपने रोजगार को आगे बढ़ाने के साथ अन्य युवाओं का मार्गदर्शन करें और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें, ताकि जौनपुर आत्मनिर्भरता की दिशा में और आगे बढ़ सके।

इस सफलता के पीछे उपायुक्त उद्योग, सहायक आयुक्त उद्योग जय प्रकाश, एलडीएम अभय श्रीवास्तव, प्रबंधक गौरव समेत बैंक अधिकारियों और जनपदवासियों के सामूहिक प्रयास और समर्पण की अहम भूमिका रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.