देवघर: साइबर थाना देवघर की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी कस्टमर केयर बनकर लोगों से ठगी करते थे।
पुलिस अधीक्षक देवघर सौरभ के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर जसीडीह थाना क्षेत्र से इन अपराधियों को पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी Flipkart और Amazon जैसी कंपनियों के फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को कॉल करते थे। वे पार्सल कैंसिल, रिफंड या कैशबैक के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करते थे। इसके लिए वे गूगल पर फर्जी मोबाइल नंबर अपलोड करते थे और उसी के जरिए लोगों से संपर्क कर उन्हें ठगते थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 मोबाइल फोन और 1 सिम कार्ड बरामद किया है।